हाल ही में श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की सगाई हुई । साल की सबसे बड़ी सगाई में बालीवुड हस्तियों समेत कई राजनेता और बिजनेस टाइकून शामिल हुए थे । सगाई 30 जून को हुई थी लेकिन अभी तक पार्टी के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं । अब पार्टी का नया वीडियो सामने आया है ।
आकाश ने सबके सामने किया Kiss तो शरमा गईं अंबानी परिवार की बहू, रणबीर कपूर ने खूब बजाई तालियां
इस वीडियो में रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, नीता अंबानी और करण जौहर नजर आ रहे हैं । तभी न्यूज इंगेज कपल यानी श्लोका और आकाश आते हैं। आकाश श्लोका को गाल पर किस करते हैं । ये देख सभी मेहमान ताली बजाने लगते हैं ।
A post shared by @ bilalubna_ on
सगाई के मौके पर नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने डांस भी किया था। नीता और ईशा के डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे । इसके अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी एक फ्लैश मॉब किया था। जिसमें शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन, नव्या नवेली और अर्जुन कपूर जैसे बड़े स्टार्स डांस करते दिखे थे ।
A post shared by Fab Lifestyle (@fablifestyle.in) on