फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khichdi 2 teaser released Parekh family embarks on unthinkable impossible mission to Paanthukistan

Khichdi 2 Teaser: खिचड़ी 2 का टीजर हुआ रिलीज, खुफिया मिशन पर जाता नजर आया पारेख परिवार

Sat, 30 Sep 2023 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

फिल्म खिचड़ी 2 इस साल दिवाली के समय दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। अब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Khichdi 2 teaser released Parekh family embarks on unthinkable impossible mission to Paanthukistan
खिचड़ी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो  खिचड़ी आज भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहता है। इसी टीवी सीरियल खिचड़ी से प्रेरित होकर बनी फिल्म खिचड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। 2010 में आई फिल्म का अब 13 साल बाद फिल्म खिचड़ी 2 आ रही है।  इस फिल्म के साथ एक बार फिर प्रफुल की हंसा एक बार फिर धमाल मचाने को लौट रही हैं। फिल्म खिचड़ी 2 इस साल दिवाली के समय दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। अब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

 खिचड़ी 2 का टीजर हुआ रिलीज  

पारेख परिवार इस त्योहारी सीजन में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि मोस्ट अवेटेड फिल्म खिचड़ी 2 इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए फिल्म का एक मजेदार टीजर साझा किया है।  टीजर में हिमांशु के हंसाने वाले चुटकुलों और पारेख परिवार के गुप्त मिशन की झलक दिखाई गई है, जिसके लिए वे सभी पंथुकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं।

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' को लेकर रजनीकांत ने कह दी ऐसी बात, तुरंत जवाब देने पर मजबूर हुए राघव लॉरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

 खुफिया मिशन पर जाता नजर आया पारेख परिवार

इस टीजर में हंसा और बाबूजी के बीच की प्यारी सी लड़ाई को भी दिखाया गया है, जो हमेशा विषय से हटकर हो जाती है। फिल्म के मजेदार टीजर पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" दूसरे ने लिखा, "यह मजेदार होने वाला है।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शानदार, लेकिन टाइगर 3 के साथ टकराव से बचने के लिए कोई और तारीख चुननी चाहिए थी।”

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' को लेकर रजनीकांत ने कह दी ऐसी बात, तुरंत जवाब देने पर मजबूर हुए राघव लॉरेंस

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
  बता दें कि 'खिचड़ी' एकमात्र भारतीय सिटकॉम है जो एक फिल्म, वेब सीरीज के रूप में विकसित हुआ है और अब इसका एक एडवेंचर कॉमेडी सीक्वल होगा। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई और राजीव मेहता नजर आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed