Samar Singh: आकांक्षा दुबे के निधन से सदमे में समर सिंह, एक्ट्रेस को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। एक्ट्रेस की अचानक मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को तगड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह उनके निधन से बुरी तरह टूट गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जताया है।
एक्टर ने साझा किया पोस्ट
आकांक्षा के यूं अचानक चले जाने से समर सिंह को सदमा लगा है। फिलहाल वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। समर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने रोते हुए इमोजी बनाए हैं। साथ ही लिखा है, 'नि:शब्द।' बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा और समर सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
फैंस ने जताया दुख
समर सिंह की इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप से अच्छा कौन जान सकता है इस दर्द को? आपकी सबसे अच्छी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रही। ओम शांति।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत गलत हुआ है। आकांक्षा दुबे आप बहुत याद आओगी।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी तो गर्लफ्रेंड थीं न? ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' एक ने लिखा, 'समझ नहीं आ रहा। सुबह ही आकांक्षा का गाना देखा और अब उनके निधन की खबर...दुखद।'
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी सिनेमा का उभरता सितारा थीं आकांक्षा दुबे, इन फिल्मों में आई थीं नजर
कम उम्र में किया था डेब्यू
बता दें कि आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री का उभरता सितारा थीं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा दुबे जनपद के चौरी थाना इलाके के परसीपुर की निवासी थीं। आकांक्षा के परिवार में माता-पिता और उनका एक छोटा भाई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं।
Akanksha Dubey Last Song: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद यूट्यूब पर छाया उनका आखिरी गाना, वीडियो देख फैंस भावुक