अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' के इस स्वतंत्रता दिवस पर हुए दूसरे वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ने सेटेलाइट फिल्मों के कई कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है। इस फिल्म को 15 अगस्त के दिन टीवी पर दूसरी बार दिखाया गया। इस बार फिल्म देखने वालों की संख्या पिछली बार से भी ज्यादा रही।
फिल्म 'तानाजी' एक मराठी योद्धा तानाजी मालुसरे की कहानी है जिसने मुगल सेना से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इस फिल्म में तानाजी का किरदार अजय देवगन ने निभाया है जबकि उनकी पत्नी काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि उनकी निर्माण टीम से खुद अजय देवगन जुड़े रहे हैं।
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
सिनेमाघरों में रिलीज होकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया है और अब इसका कमाल टीवी पर भी देखने को मिल रहा है। जब इस फिल्म को पहली बार टीवी पर प्रसारित किया गया था तब भी लगभग 1.2 करोड लोगों ने यह फिल्म देखी थी।
4 of 5
Baahubali 2
- फोटो : social media
इस स्वतंत्रता दिवस पर यह दूसरा मौका था जब यह फिल्म टीवी पर देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभक्ति की भावना से प्रेरित इस फिल्म को पहले से भी ज्यादा फायदा हुआ। सूत्रों की मानें तो इन दो बार में ही इस फिल्म ने लगभग तीन करोड़ की व्यूअरशिप हासिल कर ली है। इससे पहले 'बाहुबली 2' ने अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 2.6 करोड़, जबकि 'दंगल' ने लगभग 1.6 करोड़ दर्शक बटोरे थे।
लेकिन, वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के मामले में इन सब से बहुत ज्यादा ऊपर रही है ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर'। चैनल से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने व्यूअरशिप के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अपने वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर के दिन इस फिल्म ने लगभग 6.8 करोड़ दर्शकों को आकर्षित किया था।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ, 'सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती'