अजय देवगन को फिल्मों से जैसे ही वक्त मिलता है वो परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। फिलहाल वो दे दे प्यार दे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अजय वैसे तो जब भी देश से बाहर जाते हैं काजोल के साथ ही होते हैं लेकिन इस बार वो केवल बेटे युग के साथ ही देखे गए।
Video: बेटे की इन हरकतों से परेशान हुए अजय देवगन, एयरपोर्ट पर संभालना हुआ मुश्किल
दरअसल, अजय देवगन सिंगापुर के लिए रवाना हुए हैं। जहां से उनकी बेटी न्यासा स्कूलिंग कर रही हैं। जब भी अजय और काजोल को वक्त मिलता है वो बेटी से मिलने जाते हैं। अजय और काजोल अपने बच्चों को मीडिया से दूर ही रखते हैं लेकिन पेपराजी के तो ये फेवरेट हैं।
न्यासा जहां शांत नजर आती हैं तो वहीं जूनियर देवगन बेहद शरारती हैं। इस बार भी युग एक बार फिर शरारत के मूड में दिखे। कार से निकलने के बाद जब अजय देवगन अपने पेपर्स कलेक्ट कर रहे थे तो युग उनसे दूर जाकर चलने लगे। अजय के बार-बार बुलाने पर भी युग उछल कूद करते रहे हालांकि थोड़ी देर बाद युग अपने पिता अजय के पास आते हैं और साथ में चलने लगते हैं।
इससे पहले भी युग एयरपोर्ट पर खूब मस्ती करते हुए दिखे थे और पूरे समय दौड़-भाग करते रहे। उस दौरान उनके साथ काजोल और न्यासा थीं। काजोल के साथ-साथ उनकी बेटी न्यासा भी युग की हरकतों को देखकर उन्हें संभालने की कोशिश कर रही थीं लेकिन युग भला कहां मानने वाले थे। वो तो अपने में ही मस्त दिख रहे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स भी युग की तस्वीरें खींचने में पीछे नहीं रहे।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे अगले महीने 17 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पूर्व पत्नी होती हैं। वहीं अजय देवगन का दिल अपने से आधी उम्र की लड़की पर आ जाता है।