अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी (Pushpa Joshi) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था। 'रेड' फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। पुष्पा जोशी के अलावा इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानिए उन 12 सितारों के बारे में...
2 of 13
Dabboo Ratnani
- फोटो : Social Media
मशहूर फैशन और बॉलीवुड फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की मां प्रभा रत्नानी का 27 नवंबर को निधन हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी खुद डब्बू रत्नानी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘रेस्ट इन पीस मॉम'। डब्बू रत्नानी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जानकारी के अनुसार, डब्बू रतनानी की मां का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सांता क्रूज स्थित हिंदू शमशान घाट पर होगा। डब्बू रत्नानी अपने कैलेंडर के लिए भी मशहूर हैं। डब्बू हर साल नए और अलग अंदाज में कैलेंडर लॉन्च करते हैं। उनके साथ बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकार काम कर चुके हैं।
3 of 13
Shaukat Kaifi prayer meet
- फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी (Shaukat Kaifi) का 22 नवंबर को निधन हो गया। इनके निधन के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में हाल में प्रार्थना सभी रखी थी। इस सभा में करीबी रिश्तेदारों के अलावा सिनेमाजगत के सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। शौकत कैफी की पहचान मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी के तौर पर भी होती है। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
4 of 13
मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन
- फोटो : social media
प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का 90 साल की उम्र में 18 नवंबर को निधन हो गया था। मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे। मनीष के पिता के निधन की खबर सुनते ही करण जौहर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे।
5 of 13
geeta mali
- फोटो : social media
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ था। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई थी। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके घर लौट रही थीं।