अजय देवगन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटें से की थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया। अभिनय में सफलता हासिल करने के कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपने पिता के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हाथ आजमाना शुरू किया, लेकिन अभिनेता को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी बड़े बजट की फिल्म राजू चाचा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
2 of 5
अजय देवगन, जॉनी लीवर
- फोटो : इंस्टाग्राम- अजय देवगन, जॉनी लीवर
अजय देवगन ने साझा किया किस्सा
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ऋषि कपूर,काजोल और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अजय ने जॉनी लीवर से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया। अभिनेता ने बातचीत में कहा कि फिल्म राजू चाचा के फ्लॉप होने के बाद जॉनी लीवर ने फीस लेने से इनकार कर दिया था।
3 of 5
अजय देवगन, जॉनी लीवर
- फोटो : इंस्टाग्राम- अजय देवगन, जॉनी लीवर
जॉनी लीवर ने नहीं लिए पैसे
अभिनेता ने कहा कि इसके बावजूद भी उन्हें भुगतान किया गया। अजय ने आगे कहा कि इसके बाद जब उन्हें ऑल द बेस्ट की पेशकश की गई तो उन्होंने एक भी पैसे न लेने की शर्त पर फिल्म में काम किया। रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, "हमने उन्हें राजू चाचा के लिए पैसे दिए। फिर हम उनके पास ऑल द बेस्ट लेकर गए। उन्होंने कहा कि मैं यह फिल्म सिर्फ एक शर्त पर करूंगा कि मैं इसके लिए एक पैसा नहीं लूंगा।"
4 of 5
अजय देवगन, जॉनी लीवर
- फोटो : इंस्टाग्राम- अजय देवगन, जॉनी लीवर
जॉनी लीवर को बताया इमान का पक्का
अजय देवगन ऑल द बेस्ट के निर्माताओं में से एक थे और जॉनी की यह बात उनके दिल को छू गई। इस बातचीत में उन्होंने कहा, "वह इमान के पक्के आदमी हैं।" राजू चाचा साल 2000 में आई थी, जिसका निर्देशन अजय के चचेरे भाई अनिल देवगन ने किया था।
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इन फिल्मों में दिखेंगे अजय
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाई के लिए जूझती नजर आ रही है। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वह जल्द ही सन ऑफ सरदार और रेड 2 में नजर आने वाले हैं।
Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने शुरू की 'धड़क 2' की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई पहली झलक