{"_id":"6356958b96e294212c2ed193","slug":"ajay-devgn-daughter-nysa-devgan-diwali-party-look-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nysa Devgn: दिवाली पार्टी में नीसा देवगन का लुक देख हैरान हुए लोग, ट्रोल कर पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nysa Devgn: दिवाली पार्टी में नीसा देवगन का लुक देख हैरान हुए लोग, ट्रोल कर पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल
दिवाली का त्योहार बी-टाउन में भी जोर-शोर से मनाया जा रहा है। अब तक कई बॉलीवुड सितारे दिवाली की पार्टी दे चुके हैं जिसमें कई सेलेब्स को शिरकत करते देखा गया है। इस बीच भूमि पेडनेकर ने भी हाल ही में दिवाली की पार्टी दी थी जिसमें कई मशहूर शख्सियत शामिल हुई थीं। इस पार्टी में अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन भी पहुंची थीं। इस पार्टी के बाद अब सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है।
दरअसल, पार्टी में ग्रीन लहंगे में पहुंची नीसा बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। उन्हें देखकर लोग भी एक बार उन्हें पहचानने में धोखा खा गए। सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीसा बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। बता दें कि इस पार्टी में वह अपने दोस्त के साथ पहुंची थीं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दीं दिवाली की शुभकामनाएं, बोलीं- इस बार मैं बिस्तर पर...
लोगों सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि जरूर उन्होंने सर्जरी कराई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जान्हवी और इनका सर्जन सेम है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्होंने नाक की सर्जरी कराई है।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, '2 अक्तूबर को कहां थी।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके इस लुक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि स्टार किड होने के बाद भी नीसा अब तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दीं दिवाली की शुभकामनाएं, बोलीं- इस बार मैं बिस्तर पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां एक ओर अनन्या, सारा और जान्हवी ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। वहीं, नीसा अब तक रुपहले पर्दे से दूर हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं। दोस्तों संग अक्सर पार्टी करते हुए उनकी फोटो वायरल हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।