{"_id":"5cf09f4abdec22071e6d6fd5","slug":"ajay-devgn-daughter-nysa-broke-down-at-grand-father-veeru-devgan-prayer-meet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादा वीरू देवगन को याद कर फूट-फूटकर रो पड़ीं निसा, अजय देवगन ने तुरंत बेटी को भेज दिया घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दादा वीरू देवगन को याद कर फूट-फूटकर रो पड़ीं निसा, अजय देवगन ने तुरंत बेटी को भेज दिया घर
Fri, 31 May 2019 05:42 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 31 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
nysa devgan
- फोटो : social media
अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन के निधन के 3 दिन बाद प्रेयर मीट रखी। ये प्रेयर मीट मुंबई के जुहू इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुई थी। वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ा। प्रेयर मीट में वो सेलेब भी पहुंचे जो निधन के समय नहीं पहुंच पाए थे। इसमें सुरेश ओबेरॉय, रवीना टंडन, सलमान खान, सोहेल खान, प्रेम चोपड़ा, उर्मिला मातोंडकर, करीना कपूर, विक्की कौशल और सतीश कौशिक शामिल हैं।
nysa devgan
- फोटो : social media
अजय देवगन का पूरा परिवार भी प्रेयर मीट में मौजूद था । अजय देवगन की बेटी निसा अपने दादा को याद करके रो पड़ीं । बेटी को रोता देख अजय देवगन ने उन्हें संभाला और हिम्मत दी । निसा और अजय देवगन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
Salman Khan At Veeru Devgan’s Prayer Meet.
— Salman Khan Universe (@salmanuniv) May 30, 2019
More Pics 👉 https://t.co/p7upRMkptJ#salmankhan @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/nw8PPajj2V
nysa devgan
- फोटो : social media
ये तस्वीरें मंदिर से बाहर निकलने के वक्त की हैं । निसा बहुत रो रही थीं इसलिए अजय ने उन्हें तुरंत घर भेज दिया । अजय देवगन भी अपने पिता के निधन से बहुत दुखी नजर आए । बता दें कि निसा हाल ही में सलून के बाहर नजर आई थीं तो यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था ।
@KajolAtUN @ajaydevgn at a prayer meet today for Veeru Devgan 🙏🏽🙁❤️ pic.twitter.com/oU9Eh6JKMN
— кαʝσℓιтα (@KajoLoverShan) May 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
veeru devgan
- फोटो : social media
अजय देवगन की मां की आंखें भी नम दिखाई दीं । इस दौरान उनकी बहू काजोल ने उन्हें संभाला। वीरू देवगन बॉलीवुड के फेमस एक्शन और स्टंट कोरियोग्राफर थे । उनका निधन 27 मई को हार्ट अटैक से हुआ था। वीरू देवगन के निधन से दुखी अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक ब्लॉग भी लिखा था ।
विज्ञापन
Salman Khan
- फोटो : social media
बता दें कि सलमान खान, वीरू देवगन के निधन के मौके पर नहीं पहुंच पाए थे । प्रेयर मीट में वो अपने भाई सोहेल खान और अरबाज खान के साथ पहुंचे । वो सबसे पहले अजय देवगन से मिले और उन्हें सांतवना दी । इसके अलावा कबीर बेदी ने भी पत्नी प्रवीण दुसांझ के साथ प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया ।