बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कुछ तम्बाकू ब्रांड्स के विज्ञापन में नजर आते हैं। इसको लेकर कई बार उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन पहली बार एक कैंसर से पीड़त शख्स ने अजय देवगन से तम्बाकू का प्रचार ना करने की गुजारिश की है। पीड़ित ने इसके लिए शहर में पर्चे लगाकर लोगों से अपील की है।
जयपुर के रहने वाले नानकराम एक कैंसर मरीज हैं। उन्होंने समाज के हित में तम्बाकू उत्पादों का विज्ञापन नहीं करने की सार्वजनिक अपील की है। मरीज के मुताबिक वो खुद भी अजय देवगन का फैन है।
नानकराम के मुताबिक वो उसी उत्पाद का इस्तेमाल करता था जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते हैं। काफी वक्त के बाद उसे एहसास हुआ कि तम्बाकू उसकी और उसके परिवार की जिंदगी को खबर कर रहा है।
पीड़ित के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'कुछ साल पहले ही मेरे पिता ने तम्बाकू चबाना शुरू किया और उसी ब्रांड का प्रयोग करते थे जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते हैं. मेरे पिता देवगन से प्रभावित थे, जांच में उन्हें कैंसर की बीमारी से पीड़ित पाया गया है, उनका मानना है कि इतने बड़े स्टार को इस तरह के उत्पादों का विज्ञापन नहीं करना चाहिए।'
5 of 5
prakash jhan and ajay devgan
नानकराम ने अपने आसपास के क्षेत्रों में करीब एक हजार पर्चे बंटवाए हैं और चिपकवाये हैं। पर्चे में बताया गया है कि किस प्रकार तम्बाकू के सेवन से वह और उनका परिवार बर्बाद हो गया। वो अब बोल नहीं सकते हैं।