हाल ही में बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल को सिंगापुर में देखा गया। दरअसल, वह वहां मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंची जहां उनका पुतला लगा हुआ था। इस दौरान काजोल ने अपने पुतले के साथ जमकर फोटो सेशन करवाया। इस मौके पर उनकी बेटी भी मौजूद थीं।
मैडम तुसाद में काजोल का पुतला देख कन्फ्यूज हुई बेटी न्यासा, नहीं कर सकीं असली और नकली में कोई फर्क
बता दें कि काजोल ने जैसे ही पुतले की पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली उसके तुरंत बाद अजय देवगन ने भी कमेंट्स कर डाला। साथ ही उन्होंने एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया जिसमें काजोल और उनके पुतले के साथ उनकी बेटी भी मौजूद हैं।
Meet the silent Kajol 😉 pic.twitter.com/6LH0DWPJWD
वहीं, इससे पहले काजोल ने अपने पुतले के साथ कई सेल्फी ली जिसकी एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं, काजोल के पुतले को देखने के बाद उनकी बेटी पूरी तरह से असली और नकली को पहचानने में कन्फ्यूज हो गईं।
Always been a Kajol fan 😉😉😜 pic.twitter.com/uwf4YMarjf
ऐसे में बेटी न्यासा के साथ भी फोटो लेना नहीं भूली। इस फोटो को शेयर कर काजोल ने लिखा कि पहली बार वह अपनी बेटी के साथ रेड कारपेट पर चल रही हैं।
शायद ही आपको पता हो कि काजोल इस साल फिल्म ईला में नजर आने वाली हैं जिसे प्रदीप सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 14 सितंबर 2018 रिलीज होगी।