एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन आज के समय के एक बहुत बड़े सितारे हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह कलाकार मशहूर स्टंटमैन और एक्शन फिल्म निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। सन 1969 में जन्मे अजय देवगन आज पचास साल के हो गए हैं। बतौर लीड एक्टर अजय देवगन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। इसके बाद उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कहानी के अलावा अजय देवगन की फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहे हैं।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का आज 38वां जन्मदिन है। कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। साल 2013 में फोर्ब्स मैगजीन ने कपिल शर्मा को टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। बता दें कि कपिल एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं। इन दिनों कपिल टेलीविजन शो द कपिल शर्मा शो के जरिए लोगों का एंटरटेन कर रहे हैं।
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 44 साल के हो गए हैं। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है जो कि इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे। रेमो आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे लंबा स्ट्रगल छिपा है।
4 of 5
Sapna Chaudhary and Manoj Tiwari
- फोटो : twitter
हरियाणा की प्रमुख डांसर सपना चौधरी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के फैंस को बड़ी खुशखबरी दे सकती हैं। खबर मिल रही है कि वे भाजपा की स्टार प्रचारक हो सकती हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार रविवार को सपना चौधरी की दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी और सपना चौधरी की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। कथित तौर पर सपना को चुनिंदा सीटों पर चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है।
5 of 5
रूही सिंह
- फोटो : file photo
टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह के खिलाफ पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घटना 31 मार्च के रात की है। पुलिस ने रूही सिंह के दोस्त राहुल सिंह और स्वप्निल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। जिस समय ये घटना हुई ये दोनों भी रूही के साथ ही थे। हालांकि रूही सिंह को केवल नोटिस दिया गया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने रूही की कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।
पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस ने नशे में जमकर काटा बवाल, पुलिसवालों के साथ मारपीट करने पर एफआईआर