मुंबई के एक स्कूल में चीफ गेस्ट बनकर पहुंची ऐश्वर्या राय के ड्रेसिंग सेंस को लेकर फैशन जगत में काफी आलोचना हो रही है। इस इवेंट में ऐश्वर्या एक पिंक कलर का ब्लेजर और फटी जींस पहने नजर आ रही हैं । ऐश्वर्या ने हालांकि इस दौरान काफी जोश दिखाया। मंच से उतरकर दिव्यांग प्रतिभागियों से मिलीं और बाकायदा सावधान खड़े होकर सैल्यूट भी किया।
शिक्षाविद मानते हैं कि कम से कम किसी स्कूल के कार्यक्रम में ऐश्वर्या को इस तरह के कैजुअल लुक में नजर नहीं आना चाहिए था। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस शाही शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन भी गई थीं।
3 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। लाल रंग की साड़ी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और आराध्या भी थे। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने काले रंग का कोट-पैंट पहना था जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए थीं ।
4 of 5
Navya Naveli
- फोटो : Instagram
इस कड़ी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का नाम भी शामिल है। इस शादी में जहां एक ओर ऐश्वर्या को देखकर नजरें हटाना मुश्किल हुआ तो वहीं अपनी मामी ऐश्वर्या को नव्या नवेली भी टक्कर दे रही थीं। ईशा अंबानी की शादी में कई सारे स्टार किड्स आए थे जिसमें किसी ने लहंगा तो किसी ने वेस्टर्न और इंडियन फ्यूजन पहना, इस बीच नव्या नवेली सबसे अलग नजर आ रही थीं।
5 of 5
Navya Naveli
- फोटो : Instagram
नव्या नवेली ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में हल्के बादामी रंग की प्लेन साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। सूत्रों की मानें तो नव्या नवेली की यह साड़ी उनकी नानी जया बच्चन की थी जिसे नव्या ने पहना था।