बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड से आने वाले मेहमानों पर सभी की नजर है। कई हस्तियां सोनम की शादी को अटेंड करने पहुंचे लेकिन इस दौरान सभी की निगाहें बच्चन परिवार पर रहीं।
9 साल पुराने जख्म अचानक हुए ताजा, ऐश्वर्या ने शादी में किया वो जिसका सोनम को नहीं था अंदाजा
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता के साथ पहुंचे जबकि अभिषेक बच्चन अलग से पहुंचे। तीनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। इस दौरान मीडिया ऐश्वर्या राय को खोजता रहा लेकिन वह नजर नहीं आईं। दरअसल सोनम कपूर ने खुद ऐश्वर्या को फोन कर इनवाइट किया था।
#AmitabhBachchan with daughter #ShwetaBachchan arrives for #Sonamkapoor and #Anandahuja’s wedding
A post shared by Coolchitra (@cool_chitra) on
बॉलीवुड सर्कल्स में इस तरह की खबरें कई बार आ चुकी हैं कि सोनम कपूर और एेश्वर्या के बीच अच्छे रिलेशन नहीं हैं, हालांकि सोनम ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन के साथ दो फिल्में कर चुकी हैं और दोनों की अच्छी ट्यूनिंग बताई जाती है। जिसके बाद खबर है कि सोनम और उनकी मां दोनों ने ऐश्वर्या को शादी में आने का न्योता दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर ने खुद ऐश्वर्या को फोन कर शादी में आने का न्योता दिया था। कुछ मिनट हुई इस बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने सोनम के इस न्योते को काफी खुशी से स्वीकार भी किया लेकिन शादी में नहीं पहुंचने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं शायद अभी भी ऐश्वर्या पुरानी कड़वाहट भुला नहीं पाई हैं।
बता दें 2009 में ऐश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया था। यह विवाद यहीं नहीं सुलझा। इसके बाद सोनम ने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को 'आंटी' बोल दिया था। यह बात ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।