अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। उनकी खूबसूरती को बेमिसाल कहा जाता है और उनके करोड़ों फैंस हैं। जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अक्सर अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में रहने वालीं ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी हमशक्ल की वजह से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक ब्लॉगर की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो गए हैं। उन तस्वीरों को देखकर लोग उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन समझ रहे हैं। ये ब्लॉगर कौन हैं और इनका क्या नाम है? सबकुछ हम आपको बताने जा रहे हैं।
Aishwarya Rai Bachchan: हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं ये पाकिस्तानी ब्लॉगर, तस्वीरें देख फर्क करना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन