ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पिता कृष्णाराज राय को याद किया है। पिता की पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या ने गुरुवार को एक पोस्ट साझा किया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक भावुक नोट भी लिखा है। ऐश्वर्या अपने पिता के बेहद करीब थीं। तस्वीर के साथ वह लिखती हैं कि 'हम आपसे बेहद प्यार करते हैं। हमेशा और उसके आगे भी।'
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, फैमिली फोटो साझा कर लिखी ये बात
ऐश्वर्या ने पिता कृष्णाराज राय की तस्वीर भी साझा की है। जिसमें उनकी फोटो पर फूल चढ़ाए गए हैं। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या बेटी आराध्या और मां के साथ हैं। तीनों कृष्णाराज राय की तस्वीर के पास हैं और ऐश्वर्या सेल्फी ले रही हैं।
ऐश्वर्या राय के पिता का निधन 18 मार्च 2017 को हुआ था। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को याद करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। चाहे पिता का जन्मदिन हो या उनके माता-पिता की एनिवर्सिरी की तारीख हो, ऐश्वर्या हर मौके पर पिता को याद करती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
फैमिली फंक्शन में दिखीं थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। ऐश्वर्या हाल ही में परिवार के साथ कजिन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल होने बंगलुरू पहुंची थीं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में दिखी थीं। म्यूजिकल कॉमेडी इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।