ऐश्वर्या राय बच्चन 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए
कांस में मौजूद हैं। ऐश्वर्या इस प्रतिष्ठित
फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 16वीं बार चल रही हैं। वो यहां मेकअप ब्रांड लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर शिरकत करती हैं। ऐश्वर्या इस मौके पर पॉप स्टार रिहाना और हॉलीवुड एक्ट्रेस इवा लॉन्गोरिया से भी मिलीं।
देखिए उनकी तस्वीरें-
2 of 6
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
इस साल ऐश्वर्या ने डिजाइनर माइकल सिन्को का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। ये डिज्नी प्रिंसेस थीम ड्रेस थी।
3 of 6
रिहाना के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने पॉप स्टार रिहाना से भी मुलाकात की।
4 of 6
रिहाना के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या और रिहाना दोनों ही 'ओक्जा' फिल्म के प्रीमियर पर जा रहे थे।
5 of 6
इवा लॉन्गोरिया के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन
इस दिन ऐश्वर्या अपनी दोस्त और हॉलीवुड एक्ट्रेस इवा लॉन्गोरिया से भी मिलीं। दोनों ही कई सालों से मेकअप ब्रांड लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेस्डर हैं।