एक्स लवर्स सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्में अब एक ही दिन रिलीज नहीं होगी। सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग इस हफ्ते पूरी हो जाएगी और वह 15 जून को रिलीज कर दी जाएगी। वहीं, ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग पर संकट आ गया है। खबर है कि बकाया पैसे नहीं मिलने की वजह से 'फन्ने खान' के क्रू मेंबर्स ने सेट पर आने से इंकार कर दिया है।
'मिड डे' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'फन्ने खान' से जुड़े जिन फ्रीलांसरों का कॉन्ट्रैक्ट फिल्म की को-प्रोड्यूजर प्रेरणा अरोड़ा (क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट) से था, उन्होंने सेट पर काम करने से इंकार कर दिया। नाम ना बताने की शर्त पर एक क्रू मेंबर ने बताया, 'हमें कहा गया था कि मार्च तक हमें पेमेंट मिल जाएगी, मगर अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला है।'
3 of 5
aishwarya rai, anil kapoor
खबर के क्रू के सदस्यों ने फिल्म निर्माताओं को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनका भुगतान 15 अप्रैल तक नहीं किया गया, तो वे फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग नहीं करेंगे। फिल्म 'फन्ने खान' का अगला शेड्यूल 24 अप्रैल से 7 मई तक तय किया गया है। इसी दौरान फिल्म के दो गानों की शूटिंग होनी है।
4 of 5
एश्वर्या राय बच्चन (फाइल फोटो)
फिल्म 'फन्ने खान' को दो प्रोडक्शन कंपनियां- प्रेरणा अरोड़ा की क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और राकेश ओम प्रकाश की राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स (आरओएमपी) मिल कर बना रही हैं। राकेश इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। जब उनकी कंपनी से इस खबर पर टिप्पणी मांगी गई तो बताया गया कि शूटिंग पेमेंट की वजह से नहीं बल्कि कोरियोग्राफर ना मिलने की वजह से अटकी है।
5 of 5
salman Khan & aishwarya rai
आरओएमपी के अधिकारी राजीव टंडन ने कहा,'हम खुद पेमेंट के मामले को देख रहे हैं और हमारी तरफ से कोई देरी नहीं की गई है। कोरियोग्राफर फाइनल नहीं हो पाने की वजह से शूटिंग में देर हो रही है।' अब ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खान' 15 जून नहीं, बल्कि इसके एक महीने बाद 13 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे।