बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक
करण जौहर ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' देखने के बाद अपनी राय दी और उसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी करार दिया।
दरअसल 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने दोस्तों के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की थी। इसमें करण जौहर के अलावा अक्षय कुमार, इलिया वेंटूर, अनिल कपूर, मौनी रॉय और आयुष्मान खुराना जैसे सलमान के दोस्त शामिल थे। इस बीच सबकी निगाहें जिस पर आकर टिकी वो कोई और नहीं बल्कि यूलिया थीं।
हालांकि इस स्क्रीनिंग से कटरीना कैफ कही भी नजर नहीं आईं। खास बात ये है कि करण जौहर के अलावा फिल्म निर्देशक साजिद नडियादवाला की पत्नी वर्डा ने भी 'टाइगर जिंदा है' को सबसे बहतरीन फिल्म बताया है। उन्होंने सलमान की फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट भी किया कि 'स्वैग से करो इस फिल्म का स्वागत'।
आपको बता दें 'टाइगर जिंदा है' फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान भारतीय एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। दिलचस्प बात ये हैं कि इस फिल्म में सलमान और कटरीना 5 साल बाद एक साथ नजर आएंगे जो इनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं।