पिछले दिनों संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज हुई । फिल्म में रणबीर कपूर ने बेहतरीन काम किया । इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई करीब 300 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है । इसी के साथ 'संजू' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है ।
2 of 8
संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती
एक ओर दर्शकों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में संजय दत्त की इमेज को बदलने की कोशिश की गई है । राजकुमार हिरानी ने फिल्म में संजय दत्त का खूब महिमा मंडन किया है । हाल ही में इस बारे में संजय दत्त ने एक न्यूज चैनल से बात की ।
संजय दत्त की अगली फिल्म 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' आने वाली है । इस पर जब संजय से पूछा गया कि आपको गैंगस्टर के रोल क्यों दे दिए जाते हैं?तो उन्होंने कहा, 'शायद मेकर्स को यही जमता है । पता नहीं, शायद मेरे कपड़े या शक्ल ही ऐसी है । उन्हें अच्छा लगता होगा कि संजय दत्त बंदूक लेकर आए ।'
इसके बाद संजय से पूछा गया कि लोग ऐसा कह रहे हैं राजू हिरानी ने 'संजू' से आपकी छवि बदलने की कोशिश की है? इस पर आप क्या कहेंगे । तब संजय दत्त कहते हैं, 'छवि बदलने के लिए कोई 25-30 करोड़ रुपए खर्च नहीं करेगा । मैंने अपनी सच्चाई उनके सामने रख दी।'
'जब मैं पे रोल पर बाहर आया था तब मैं हिरानी के साथ काफी देर बैठा और उन्हें सब कुछ बताया । मुझे 55 साल की उम्र में भी नहीं लगा कि मेरी छवि बदलनी चाहिए तो अब क्यों लगेगा ।' फिल्म में मीडिया को विलेन बनाने पर संजय दत्त ने कहा कि मुझे एक पैसे की भी नाराजगी नहीं है ।