{"_id":"5d550fd38ebc3e6cb370e79a","slug":"after-performing-at-wedding-in-pakistan-mika-singh-post-on-social-media-to-help-flood-victims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कंसर्ट करने के बाद मीका सिंह ने किया सोशल मीडिया पर ये पोस्ट, मांगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान में कंसर्ट करने के बाद मीका सिंह ने किया सोशल मीडिया पर ये पोस्ट, मांगी मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mika singh
- फोटो : firstpost
Link Copied
हाल ही में पाकिस्तान में कार्यक्रम कर विवादों में आए सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर मदद के लिए एक पोस्ट किया है। मीका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी है।
2 of 5
mika singh
- फोटो : instagram
सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस वीडियो में वो महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए पचास घर बनाने की बात कर रहे हैं। वहीं मीका खुद अपने एनजीओ डिवाइन टच के साथ मिलकर सीएम फंड में पांच लाख रूपये का अनुदान भी करेंगे।
3 of 5
mika singh
- फोटो : instagram
बता दें कि आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में आयोजित मीका सिंह नाइट कार्यक्रम को लेकर मीका सिंह विवादों में आ गए हैं। जिसके बाद मीका को द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेस, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर बैन लगा दिया है।
गौरतलब है कि मीका सिंह की ओर से पाकिस्तान में कार्यक्रम करने को लेकर अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। मीका की ओर से न ही अब तक माफी मांगी गई है और न ही किसी तरह की सफाई दी है।
विज्ञापन
5 of 5
मीका सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में आयोजित 'मीका सिंह नाइट' कार्यक्रम के मेहमानों की सूची में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई आला अधिकारियों और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के रिश्तेदारों के नाम शामिल थे। वहीं बताया जा रहा है कि परवेज मुशर्रफ के चचेरे भाई अदनान असद ने अपनी बेटी की मेहंदी की रस्म के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।