रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी । फिल्म को रिलीज हुए आज 44 साल हो गए हैं । 'शोले' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो 100 दिनों तक सिल्वर स्क्रीन पर बनी रही । फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान लीड रोल में थे । 'शोले' फिल्म इंडस्ट्री की ऐतिहासिक फिल्मों में एक है । जानते हैं फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से...
2 of 7
sholay
- फोटो : social media
पहले फिल्म का नाम 'एक दो तीन' और 'मेजर साब' रखने की बात चल रही थी लेकिन जब फिल्म आधे से ज्यादा बन गई तब इसका नाम 'शोले' रखा गया।
3 of 7
sholay
- फोटो : social media
अमजद खान का गब्बर सिंह का किरदार किसी कलम से नहीं बल्कि वास्तविक जिंदगी से आया आया था। गब्बर नाम के एक डकैत जिसकी बोली और व्यवहार को फिल्म में उतार दिया गया।
4 of 7
sholay
- फोटो : social media
कम ही लोगों को पता है कि निर्देशक रमेश शिप्पी की पहली पसंद अमजद खान नहीं बल्कि डैनी थे। वो काफी समय तक डैनी के डेट्स का इंतजार करते रहे लेकिन डैनी उन दिनों अन्य फिल्मों में व्यस्त थे जिसके बाद रमेश सिप्पी ने अमजद खान को ये रोल ऑफर किया।
रमेश सिप्पी ने इस फिल्म के लिए विदेश से टेकनिशियन और स्टंटमैन बुलाए थे। यही लोग सीन कॉनरी अभिनीत जेम्स बांड की फिल्म में काम कर चुके थे।