बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के बाद अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ICC के नियमों का मजाक उड़ाया है। बिग बी ने ट्विटर पर एक जोक शेयर करते हुए सुपर ओवर रूल पर सवाल उठाया है। बता दें विश्व कप 2019 फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया। पहले न्यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने भी पूरे 50 ओवरों में 241 रन ही बनाए। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर खेलना पड़ा। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के स्कोर बराबर हो गए। मगर ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैड के पास विश्व विजेता का खिताब आ गया।
परेश रावल के बाद बिग बी ने भी उठाए ICC के नियम पर सवाल, जोक शेयर कर सुपर ओवर रूल का उड़ाया मजाक
मैच खत्म होने के बाद से ही #ICCRules भी लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस का मानना है कि न्यूजीलैंड सुपर ओवर में भी टाई के बावजूद मैच हारा। न्यूजीलैंड को जीतना चाहिए था लेकिन ICC के नियमों की वजह से ऐसा हुआ। इस पर परेश रावल के बाद अमिताभ बच्चन ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की। हालांकि उनके प्रतिक्रिया जाहिर करने का अंदाज थोड़ा अलग था।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- आपके पास 2000 रूपये, मेरे पास भी 2000 रुपये। आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4। बताइए कौन ज्यादा अमीर??? ICC- जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस। अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के साथ #Iccrules हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
T 3227 - आपके पास 2000 रूपये, मेरे पास भी 2000 रुपये,
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 15, 2019
आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4 ...
कौन ज्यादा अमीर???
ICC - जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस.. #Iccrules😂😂🤣🤣
प्रणाम गुरुदेव
Ef~NS
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद प्रतिक्रिया आने लगी। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को 48 हजार लोगों ने पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिग बी आप आईसीसी चेयरमैन के पद के लिए अप्लाई कर दो। एक यूजर ने लिखा- बात नोटों कि हो रही है तो पनामा वाले भी कोई कम नहीं है।
आईसीसी चेयरमैन के लिए अप्लाई कर दो
— Dev tanwar (@dev95tanwar) July 16, 2019
बात नोटों कि हो रही है तो पनामा वाले भी कोई कम नही🤣🤣
— पुराने_ट्विट_मिटानेवाला कुमार (@videshi_bakht11) July 16, 2019