एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं । उन्होंने #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है । तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था ।
पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं तनुश्री दत्ता ने बताया कि नाना ने सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि कई हीरोइनों का शोषण किया है लेकिन आज तक किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं जुटाई । तनुश्री ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि बॉलीवुड के बड़े कलाकार जैसे अक्षय कुमार, शाहिद कपूर और रजनीकांत ने उनके साथ काम कैसे कर लिया ।'
अब तनुश्री ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है । डीएनए को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा, 'विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो ।'
'यह घटना साल 2005 की है । जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थीं । इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था । वो सीन मेरा था ही नहीं । फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो । तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका ।'
5 of 7
Tanushree Dutta with sister
'इरफान और सुनील ने कहा कि हमें इशारों की जरूरत नहीं है । हमें पता कि कैसे करना करना है । तनुश्री को डांस करने के लिए मत कहो। मैं इरफान खान की बहुत इज्जत करती हूं । ये उनका शॉट था और उन्होंने मेरे लिए स्टैंड लिया । मेरे कपड़े उतारकर डांस करने से उनके फेशियल एक्सप्रेशन का कोई लेना-देना नहीं था । फिर भी डायरेक्टर ने कहा कि जाओ जाके कपड़े उतारकर नाचो । मैं हैरान थी ।'