बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों #MeToo अभियान काफी चर्चा में है। जहां हर दिन कई महिलाएं और अभिनेत्री एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के खुलासे कर रही हैं। वहीं कुछ कलाकारों और प्रोड्क्शन कंपनियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे सितारों के साथ काम करने से मना कर दिया है। इस बीच चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। इस बात का खुलासा सीरीज के हीरो सैफ अली खान ने किया है।
गौरतलब हो कि #MeToo अभियान के जरिए 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक वरुण ग्रोवर पर एक गुमनाम महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का खुलासा होने के बाद नेटफ्लिक्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चर्चा है कि इस सीरीज की निर्माता कंपनी नेटफ्लिक्स लेखक वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 को प्रसारित न करने पर विचार रही है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि इस कामयाब सीरीज के दूसरे सीजन को या तो डिब्बे में बंद कर दिया जाए या बनाना पड़े तो सीरीज में वरुण का नाम न दिया जाए।
इस मामले में 'सेक्रेड गेम्स' में सरताज सिंह का किरदार करने वाले सैफ अली खान का माना है कि वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग जाने के बाद 'सेक्रेड गेम्स' की मुख्य टीम में बदलाव होने की संभावना है। मीडियो को दिए अपने बयान में सैफ अली खान ने कहा है कि इस सिलसिले में लगातार उनकी टीम बात कर रही है। सीरीज की नई प्रोड्क्शन टीम की ओर इशारा करते हुए सैफ अली खान ने हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी का उदाहरण दिया।
सैफ अली खान ने केविन स्पेसी का उदाहरण देते मीडिया से कहा है कि 'सेक्रेड गेम्स' की टीम को लेकर एक बड़ा सुराग दे रहा हूूं। उन्होंने कहा, 'अमेरिकन एक्टर केविन स्पेसी एक बड़े विवाद में फंसे थे, लेकिन उनका शो हाउस ऑफ कार्ड प्रसारित होता रहा था, और वह अब तक चल रहा है लेकिन स्पेसी नहीं है। सैफ ने बताया, "यह एक सुराग है।" सैफ अली खान केे इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
सैफ अली खान ने कहा है कि उन्हें 'सेक्रेड गेम्स' की मुख्य टीम के साथ काम करना काफी पसंद हैं क्योंकि वह टीम काफी प्रतिभाशाली है। आपको बात दें कि नेटफ्लिक्स से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कंपनी बॉलीवुड में #MeToo अभियान पर नजर रखे है और देख रही है कि कैसे इसमें नाम आने वाले लोगों को अपने शोज से दूर रखे।