प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी हो चुकी है। शादी के बाद के इस कपल के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें यह दोनों कुछ रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस और युविका यह सभी रस्में घरवालों के सामने करते हुए दिखाई दिए। शादी के बाद की रस्मों के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।
VIDEO: शादी के बाद की रस्में निभाते हुए दिखे प्रिंस-युविका, नई दुल्हन ने पूरी की सास की ख्वाहिश
इस वीडियो में सबसे पहले दोनों अंगूठी ढूंढने की रस्म करते हुए दिखाई दिए। इस रस्म को करते वक्त प्रिंस चीटिंग करते हैं जिसमें युविका उन्हें चीटर कहते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नई नवेली बहू युविका ससुरालवालों के कहने पर गाना गाते हुए भी दिखाई दीं।
A post shared by Prince Yuvika Narula (@abhishek_princenarula) on
युविका ने घरवालों की फरमाइश पूरी करते हुए सभी के सामने गाना भी गाया। युविका ने 'आपकी नजरों के काबिल' गाना गाया हालांकि कैमरा को देखकर वह थोड़ी शरमाती हुई दिखाई दीं। इस मौके पर युविका पीले रंग का सूट पहने हुए थीं। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र उनके लुक में चार चांद लगा रहा था
A post shared by Indiagram Wedding (@indiagramwedding) on
शादी के बाद प्रिंस ने युविका को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। इस कार की कीमत 2.65 करोड़ बताई जा रही है। शादी की सभी रस्म काफी धूमधाम से हुई तो वहीं रिसेप्शन 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ में होगा। इन दोनों की शादी के कई वीडियो सामने आए हैं। इस बीच एक और वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है। एक वीडियो में दोनों केक काटते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद दोनों ने किस भी किया।
I love u Biwi #patni @yuvikachaudhary
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on
युविका और प्रिंस एक दूसरे को 'बिग बॉस सीजन 9' से डेट कर रहे थे। शो के दौरान प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था। इन दोनों की शादी का जश्न 3 दिन तक चला। इसमें प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया । वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे जैसे सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी और तब्बू ने इस शादी में शिरकत की थी।