मीटू (Metoo) के तहत लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद साजिद खान (Sajid khan) पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। मौका था राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी के रिसेप्शन (Amit Thackeray Wedding Reception) का। रिसेप्शन में साजिद कुर्ता पायजामा और ब्लैक जैकेट में नजर आए। शादी में उन्होंने मीडिया को पोज भी दिया।
यौन शोषण के आरोप के बाद साजिद खान कई सार्वजनिक मौकों पर शामिल होने से बचते नजर आए थे। ये पहली बार है जब साजिद किसी सार्वजनिक मौके में शरीक होने पहुंचे। बता दें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के रिसेप्शन में कई जाने-माने राजनेता, बॉलीवुड और खेल सेलेब पहुंचे थे।
3 of 5
sajid khan and simran suri
इससे पहले साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। यौन शोषण के आरोपों से घिरे साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर से भी निलंबित कर दिया गया। साजिद खान की सदस्यता को एक साल के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।
साजिद पर यौन उत्पीड़न कर आरोप लगाते हुए एक महिला पत्रकार ने अपनी आपबीती शेयर की थी। उसने कहा कि वह साजिद की बहन फराह खान का इंटरव्यू लेने उनके घर गई थीं तब उनकी मुलाकात साजिद से हुई, साजिद ने इस मौके पर उसे बलपूर्वक किस करने की कोशिश की थी।हालांकि साजिद खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था।
इतना ही नहीं साजिद खान पर लगे आरोपों के तुरंत बाद उन्हें फिल्म 'हॉउसफुल 4' से बाहर कर दिया गया था। आपको बता दें अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर सहित कई फिल्म कलाकारों पर यौन शोषण के आरोप लगाए तो मी टू का मुद्दा तेजी से जोर पकड़ता गया और अलोक नाथ, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, चेतन भगत, अनु मलिक, विवेक अग्निहोत्री सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आए।