Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana denied similarities between yeh prem mol liya and rocky and rani ki prem kahani

आयुष्मान खुराना: क्या ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कॉपी है ‘यह प्रेम मोल लिया’? एक्टर ने बताया बड़ा फर्क

Thu, 19 Nov 2026 01:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

  • ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। 
  • फिल्म की कहानी की तुलना ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से की जा रही हैं। 
  • इस मामले में आयुष्मान खुराना ने दोनों फिल्मों को एक दूसरे से काफी अलग बताया।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana denied similarities between yeh prem mol liya and rocky and rani ki prem kahani
ये प्रेम मोल लिया, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘यह प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इसके बाद से ही फिल्म की तुलना ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से हो रही थी। मगर इस पर फिल्म के अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म करण जौहर की फिल्म से काफी अलग है। 

विज्ञापन

तुलना पर क्या बोले आयुष्मान? 
मुंबई ने हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान खुराना ने दोनों फिल्मों के बीच का फर्क बताया। उन्होंने कहा, ‘यह सूरज बड़जात्या की फिल्म है, और प्रेम एक हरी झंडी है। इस फिल्म (ये प्रेम मोल लिया) में, वह अपनी पत्नी के परिवार के लिए खड़ा होता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी का किरदार अलग है। प्रेम उससे बहुत अलग है। आप दोनों की तुलना भी नहीं कर सकते।’

विज्ञापन
Trending Videos

Ayushmann Khurrana denied similarities between yeh prem mol liya and rocky and rani ki prem kahani
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब

कहां जुड़ रहे फिल्मों के तार? 
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का बुधवार को ट्रेलर सामने आया। इसमें दिखाया गया कि प्रेम (आयुष्मान खुराना) अपनी परिवार सहित अपनी पत्नी ‘पूर्वा’ (शरवरी) के घर जाने का फैसला करता है। वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी कपल शादी से पहले 6 महीने एक दूसरे के घर जाकर रहते हैं। 

क्या था ट्रेलर में खास?
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस पौने चार मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना शरवरी वाघ से शादी करना चाहते हैं। मगर शादी में एक दिक्कत है। शरवरी अपना घर छोड़कर अपने ससुराल नहीं जाना चाहती हैं। उनके मुताबिक उनके घर में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। सभी की जिम्मेदारी शरवरी पर है। 

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana denied similarities between yeh prem mol liya and rocky and rani ki prem kahani
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। शरवरी पहली बार आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed