{"_id":"5edcf2a38ebc3e90586e75e0","slug":"after-helping-migrants-now-sonu-sood-will-help-daily-wage-workers-and-domestic-violence-victims-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरों में मारपीट करने वालों सावधान! बहनों को बचाने अब घर तक पहुंचेंगे सोनू सूद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घरों में मारपीट करने वालों सावधान! बहनों को बचाने अब घर तक पहुंचेंगे सोनू सूद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रवासी मजदूरों की सहायता करने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने अब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वह एक एनजीओ के साथ मिलकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद करेंगे। साथ ही वह इस एनजीओ के साथ मिलकर लोगों को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक भी करेंगे।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
सोनू ने यह कदम लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया है। सोनू ने इस एनजीओ की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण लोगों के सामने बहुत ही विकट समस्या खड़ी हो गई है।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
सोनू कहते हैं, 'लोगों के सामने अपना और अपने परिवार का पेट भरने की इस कठिन समय में बहुत बड़ी चुनौती है। यह एनजीओ लोगों की बहुत मदद कर रहा है इसलिए मैं भी इस एनजीओ की जितनी ज्यादा हो सके उतनी मदद करना चाहता हूं। हम मिलकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मदद करेंगे जो लॉकडाउन के इस दौर में बुरे हालात से गुजर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे सोनू ने कहा, 'साथ ही हम लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़े मामलों पर भी काम कर रहे हैं। इस मामले में हम उन लोगों की मदद करेंगे जो जरूरतमंद है।' कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने को लेकर बहुत तारीफें बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sonu Sood
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)
सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके घर पहुंचा चुके हैं। सोशल मीडिया पर तो उनकी तारीफ हो ही रही है साथ ही राज्य सरकारों से भी उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। संकट की इस घड़ी में कुछ लोग तो उन्हें भगवान समझकर पूजने लग गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।