फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसिका मोटवानी के बाद अब इस एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट हैक,शेयर की बोल्ड तस्वीरें

Thu, 07 Feb 2019 12:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 07 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
after Hansika Motwani south actress Megha Akash Instagram account hacked
Megha Akash - फोटो : social media
फिल्मी सितारों का सोशल मीडिया पर होना कभी-कभी उनके लिए मुश्किल खड़ी कर देता है। ऐसी ही मुश्किलों का सामना बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने किया। बताया जाता है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करके उनकी प्राइवेट तस्वीरों को शेयर किया गया। हंसिका मोटवानी के बाद एक और अभिनेत्री का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। 
after Hansika Motwani south actress Megha Akash Instagram account hacked
Megha Akash - फोटो : social media
साउथ फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा मेघा आकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी खुद दी। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए फैंस को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, कृपया उसके द्वारा आए मैसेज को नजरअंदाज करें। उनकी टेक्निकल टीम अकाउंट को ठीक करने के लिए काम कर रही हैं। 

 
after Hansika Motwani south actress Megha Akash Instagram account hacked
Megha Akash - फोटो : social media
गौरतलब है कि हैकर्स ने मेघा आकाश का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करके के उस पर तुर्की की मॉडल Damla Ekmekçioğlu की कुछ हॉट और बोल्ड तस्वीरें साझा कर दीं। हालांकि थोड़ी देर बाद मेघा आकाश की टेक्निकल टीम ने उनके हैक अकाउंट को ठीक कर दिया। अकाउंट ठीक होने की जानकारी भी अभिनेत्री ने दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Hansika Motwani south actress Megha Akash Instagram account hacked
hansika motwani - फोटो : file photo
ऐसा पहली बार नहीं है जब हंसिका मोटवानी और मेघा आकाश साइबर क्राइम का शिकार हुई हो। इससे पहले एमी जैक्सन और अक्षरा हासन के मोबाइल फोन भी हैक कर लिए गए थे और उनकी प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। अक्षरा ने हैकर्स के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
after Hansika Motwani south actress Megha Akash Instagram account hacked
Megha Akash - फोटो : social media
बात करें मेघा आकाश के वर्क फ्रेंट की तो इन दिनो उनकी फिल्म Vandha Rajavathaan Varuven रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिंबू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसके अलावा मेघा आकाश सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा में भी नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने फिल्म में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed