कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में इन दिनों सभी बारबरी से साथ दे रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज भी इस समय इस संक्रमण से जंग जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। सभी एकजुट होकर जो सक्षम नहीं हैं उनके लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। कोई आर्थिक सहायता कर रहा है तो कोई खाने-पीने का सामान मजदूरों तक पहुंचा रहा है। तो वहीं कई लोग हेल्थ वर्कर्स के लिए भी दरिया दिली दिखा रहे हैं। इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने भी एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है।
हाल ही में खबर सामने आई है कि अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। सोनू सूद ने जरूरतमंदों के लिए भोजन बांटने की पहल की शुरुआत की है। सोनू सूद ने ये पहल अपने पिता के नाम पर लॉन्च किए शक्ति आनन्दम के जरिए की है। जिसके तहत सोनू सूद रोजाना मुंबई करीब 45,000 लोगों को भोजन कराएंगे।
इस बारे में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सोनू ने बताया, 'अभी हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस कठिन समय में एक साथ हैं। हम में से कुछ लोग भोजन और आश्रय पाकर खुश हो जाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्होंने कई दिनों से भोजन नहीं किया है और यह उनके लिए वास्तव में कठिन है। इन लोगों की मदद करने के लिए, मैंने अपने पिता के नाम पर एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है, जिसका नाम शक्ति अन्नदानम है। मुझे उम्मीद है कि मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकूंगा।'
4 of 5
Sonu Sood
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
गौरतलब है कि हाल ही में सोनू सूद ने कोरोना के खिलाफ जंग में मैदान पर लड़ रहे हेल्थ वर्कर्स औ डॉक्टर्स के लिए जूहू स्थित अपना होटल देने के लिए प्रस्ताव दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर दी थी। इस पोस्ट में सोनू ने लिखा था कि मैं उन हेल्थ वर्कर्स के लिए अपना जूहू स्थित होटल खोल रहा हूं जो दिन रात अस्पताल में मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
बता दें कि अभिनेता सोनू सूद इस समय लोगों को घर पर ही रहकर कोरोना के प्रति जागरुक भी कर रहे हैं। सोनू लोगों को इस दौरान घर पर ही रहकर वर्कआउट करने के तरीके भी बता रहे हैं जिससे कि उन्हें अपनी फिटनेस बरकरार रखने में मदद मिल सके।