दिवंगत गायक केके पर विवादित टिप्पणी देकर बंगाली गायक रुपांकर बागची मुश्किल में फंस गए। 31 मई को केके के निधन से पहले रुपांकर बागची ने फेसबुक लाइव के दौरान पूछा था कि केके कौन हैं? इसके कुछ घंटे बाद ही कोलकाता के नजरूल मंच में लाइव परफॉर्म करते हुए केके का निधन हो गया और उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से ही रुपांकर बागची को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन हंगामे और धमकियों का सामना करने के बाद उन्होंने अब केके के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
Singer KK: कौन हैं केके? पूछने वाले बंगाली सिंगर ने ट्रोल होने के बाद मांगी माफी, फेसबुक पोस्ट भी किया डिलीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 04 Jun 2022 06:03 PM IST
सार
Singer KK: बंगाली सिंगर ने ट्रोल होने के बाद मांगी केके के परिवार और फैंस से माफी, फेसबुक से अपना पोस्ट भी हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन