पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। इसका एक और उदाहरण उनके 46वें जन्मदिन (1 नवंबर) के अवसर पर भी मिलने वाला है। दरअसल ऐश्वर्या दिवाली सेलिब्रेशन के बाद अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने और साथ वक्त गुजारने के लिए रोम रवाना हो रही हैं।
2 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
सूत्रों के मुताबिक, 'रविवार को बच्चन परिवार ने आलीशान दिवाली पार्टी आयोजित की थी जो देर रात तक चली। अब अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या सोमवार की रात रोम रवाना हो रहे हैं। अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए एक हफ्ते की छुट्टियों का प्रबंध किया है। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या एक इवेंट में भी शिरकत करेंगी। ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। ऐश्वर्या पिछले करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं।'
3 of 4
अभिषेक और ऐश्वर्या
- फोटो : instagram
सूत्र ने आगे बताया, 'कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की है। इस कार्यक्रम के बाद तीनों रोम और वेटिकन सिटी में आगे का वक्त गुजार सकते हैं। अभिषेक ने पहले ही 31 अक्टूबर की रात ऐश्वर्या का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार जगह चुन ली है।'
गौरतलब है कि पिछल साल भी अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए मुंबई में एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद तीनों गोवा के लिए रवाना हो गए थें। इन छुट्टियों के बाद यह कपल फिर से अपने काम में व्यस्त हो जाएगा। अभिषेक बच्चन इन दिनों अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म 'द बिग बुल' की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म 'पोंनियिन सेलवन' की तैयारी में व्यस्त हैं।