बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का पिछले साल निधन हो गया था। दिलीप कुमार के जाने के बाद से उनकी पत्नी सायरो बानो बुरी तरह टूट गई हैं। जब से दिलीप कुमार की तबीयत खराब हुई थी, सायरा बानो उन्हीं के पास रहती थीं और आखिरी दिनों तक उनका ख्याल रखती रहीं। सायरा बानो के करीबी लोगों ने बाताया कि वह दिलीप साहब के निधन के बाद से किसी से भी बातचीत नहीं कर रही हैं और जब दोस्तों ने उनसे उनका हाल जानने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में सभी करीबी दोस्तों को सायरा बानो की चिंता सताने लगी है।
2 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : Twitter
सायरा बानो दिलीप कुमार से बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने दिलीप कुमार को पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना भी किया था। सायरा पहली नजर में ही दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं और उन्होंने 22 साल की उम्र में 44 साल के दिलीप कुमार से शादी की थी। लोगों ने इनके रिश्ते पर सवाल भी उठाए, लेकिन सायर का प्यार दिलीप साहब के लिए कभी कम नहीं हुआ।
3 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार, मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार के जाने के बाद सायरा एकदम अकेली हो गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा कि उन्हें काफी बुरा लगा रहै है कि सायरा ऐसे अकेली हो गई हैं और किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कई बार सायरा से बात करने की कोशिश की और उनके घर भी गईं, लेकिन उनसे नहीं मिल पाईं। इसके साथ ही जब मुमताज ने एक पार्टी का आयोजन किया तो उसमें भी सायरा ने हिस्सा नहीं लिया और ना ही उनके फोन और मैसेज का कोई जवाब दिया।
4 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सायरा बानो और दिलीप कुमार के करीबी दोस्त रहे धर्मेंद्र ने भी सायरा बानो को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह कई बार उन्हें कॉल कर चुके हैं, लेकिन सायरा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने उम्मीद जताई की सायरा एकदम स्वस्थ हों। सायरा बानो के सबसे दूरी बना लेने की वजह से सभी को चिंता सताने लगी है।
5 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने एक महान अभिनेता खोया है, लेकिन उन्होंने हम सबसे ज्यादा खोया है। उन्होंने और उनकी पत्नी पूनम ने हाल ही में सायरा बानो के स्वास्थ की जानकारी लेने के लिए मैसेज किया था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि मैं बस यहीं चाहता हूं कि उन्हें यह पता हो कि मैं और मेरी पत्नी जब भी उन्हें जरूरत होगी, उनके साथ खड़े रहेंगे।