रियलिटी शो 'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी से रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहे बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि अरमान कोहली के ड्राइवर ने किया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ड्राइवर ने बताया कि कैसे तनीषा मुखर्जी से ब्रेकअप होने के बाद अरमान कोहली बॉलीवुड की इस दिग्गज हीरोइन से बदला ले रहे हैं।
2 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली के ड्राइवर सोनू ने इस बात का खुलासा स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में किया। इस बातचीत के दौरान सोनू ने बताया कि तनीषा से ब्रेकअप होने के बाद अरमान कोहली गुस्से में रहते हैं। यहां तक कि वह रानी मुखर्जी के घर के बाहर पेशाब कर देते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि जब भी तनीषा पर अरमान को गुस्सा आता है तो वह यही करते हैं।
3 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
ड्राइवर ने आगे बताया - 'तनीषा ने ब्रेकअप से पहले अरमान कोहली को थप्पड़ मार दिया था और चली गई थीं। इसलिए अरमान बदला लेने के लिए ऐसी घटिया हरकते करते हैं।' रानी मुखर्जी और काजोल चचेरी बहनें हैं। आपको बता दें, अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी 'बिग बॉस सीजन 7' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो के दौरान इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। इसके साथ ही इन दोनों की अफेयर की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था।
4 of 5
Armaan Kohli and Tanishaa
- फोटो : twitter
इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी की स्वीकार नहीं किया लेकिन बाद में अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ दिखे। कुछ वक्त बाद इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। तनीषा से ब्रेकअप के बाद अरमान ने लिव-इन पार्टनर नीरू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इसके बाद नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले की शिकायत पुलिस में भी नीरू ने की थी। बाद में केस वापस ले लिया और अरमान से ब्रेकअप कर लिया।
5 of 5
अरमान कोहली
- फोटो : twitter
अरमान कोहली ने बतौर लीड एक्टर साल 1992 में 'विरोधी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में आए लेकिन उनका एक्टिंग करियर नहीं चल पाया। तनीषा मुखर्जी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। तनीषा आखिरी बार 'आन' फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद वह कई सारे रियलिटी शो में बतौर मेहमान नजर आई थीं।