{"_id":"642268682ac7127f9f0f0e03","slug":"after-bhojpuri-actress-akanksha-dubey-death-odia-actress-singer-ruchismita-guru-found-dead-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ruchismita Guru: उड़िया अभिनेत्री रुचिस्मिता गुरु का निधन, रिश्तेदार के घर पाई गईं मृत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ruchismita Guru: उड़िया अभिनेत्री रुचिस्मिता गुरु का निधन, रिश्तेदार के घर पाई गईं मृत
Tue, 28 Mar 2023 09:41 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:41 AM IST
सार
बता दें कि रुचिस्मिता 26 मार्च 2023 (रविवार) की रात को अपने कमरे में पंखे से लटकी मिलीं।
विज्ञापन
रुचिस्मिता गुरु
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन के गम से फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर आ रही है। उड़िया एक्ट्रेस-सिंगर रुचिस्मिता गुरु का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस रुचिस्मिता गुरु को अपने रिश्तेदार के घर पर मृत पाया गया है।
विज्ञापन
मामा के घर रहती थीं एक्ट्रेस
बता दें कि रुचिस्मिता गुरु बलांगीर शहर के तलपालीपाड़ा की मूल निवासी थीं। वह सुड़ापाड़ा में अपने मामा के घर पर रह रही थीं। रुचिस्मिता गुरु ने कई एल्बमों में अभिनय किया। एक्टिंग के साथ-साथ वह सिंगिंग की दुनिया में भी सक्रिय थीं। रुचिस्मिता गुरु ने कई स्टेज शो में परफॉर्म किया था।
विज्ञापन
Akanksha Dubey: हीरोइन की मौत के बाद भी फिल्म की यूनिट बनारस में, मुंबई में ढूंढी जा रही नई लड़की
विज्ञापन
मां से हुआ था झगड़ा
बता दें कि रुचिस्मिता 26 मार्च 2023 (रविवार) की रात को अपने कमरे में पंखे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर बलांगीर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। इस बीच, रुचिस्मिता की मां ने कहा कि बेटी से उनकी आलू का पराठा बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने मेकअप करते हुए बेटी मालती संग साझा किया क्यूट पल, एक्ट्रेस को निहार रही नन्ही परी
पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास?
रुचिस्मिता की मां के मुताबिक, 'मैंने उसे रात आठ बजे आलू का पराठा बनाने को कहा था, लेकिन उसने कहा कि वह रात को 10 बजे बनाएगी। इसी बात को लेकर हमारे बीच झगड़ा हुआ।' कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इससे पहले भी कई मौकों पर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस एक्ट्रेस की मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट को इंतजार है।
The Night Agent Review: व्हाइट हाउस के तलघर से निकली दिलचस्प जासूसी कहानी, बिंज वॉच के लिए परफेक्ट सीरीज