भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से पूरा भोजपुरी सिनेमा सदमे में है। आकांक्षा की आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे बेटी की मौत का जिम्मेदार समर सिंह को ठहरा रही हैं। बता दें कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए बनारस गई थी और इस फिल्म की यूनिट अब भी वाराणसी में ही है। यहां मुंबई में फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश तेजी से की जा रही हैं।
Akanksha Dubey: हीरोइन की मौत के बाद भी फिल्म की यूनिट बनारस में, मुंबई में ढूंढी जा रही नई लड़की
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:42 AM IST
सार
आकांक्षा दुबे ने बीते दिन आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, अब उनकी आने वाली फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' के लिए नई हीरोइन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन