पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन में जब बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शामिल हुए, तब सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। यूजर्स लगातार अक्षय कुमार को ट्रोल करने लगे। नतीजतन अक्षय को माफीनामा जारी करना पड़ा। अब एक हफ्ते बाद, पान मसाला ब्रांड ने साउथ के सुपरस्टार को एड के लिए अप्रोच किया है। लेकिन लोगों की भावनाओं और सेहत को ध्यान में रखते हुए अभिनेता ने एड का ऑफर ठुकरा दिया है। जी हां, हम 'केजीएफ चैप्टर 2' स्टारर यश की बात कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का लुत्फ उठाने वाले यश ने पान मसाला और इलायची ब्रांड का एंडोर्समेंट करने से इनकार कर दिया है।
Pan Masala: अब इस साउथ अभिनेता को ऑफर हुआ पान मसाला का एड, अक्षय कुमार की ट्रोलिंग के बाद लिया बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन