एक्टर आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद अब आदित्य पंचोली ने दिंडोशी सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जहां आगे की सुनवाई की जाएगी।
2 of 5
aditya-pancholi
- फोटो : file photo
एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया है कि साल 2004-09 के दौरान एक्टर ने उसका यौन शोषण किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार को भेज दीं। यही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि आदित्य पंचोली ने उसको ब्लैकमेल करके रुपये भी वसूलने की कोशिश की।
3 of 5
aditya pancholi
- फोटो : file photo
वहीं इस पूरे मामले में आदित्य पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। आदित्य पंचोली ने अपने बयान में कहा है कि, 'हां मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, अब जांच और पूछताछ होगी। एक बार जब पूछताछ हो जाएगी तो पता चल जाएगा कि 13-14 साल पहले रेप हुआ था या ये सब एक सोची समझी साजिश है। जांच के बाद सच सबके सामने आ जाएगा।'
4 of 5
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut
- फोटो : social media
आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में आ चुके हैं। आदित्य पंचोली पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। पंचोली ने 2017 में पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए।
5 of 5
aditya pancholi
- फोटो : file photo
आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब ने कंगना रनौत के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। जरीना ने कहा- 'मैं उन्हें बाकी लोगों से बेहतर जानती हूं। उन्होंने कभी मुझसे कुछ नहीं छुपाया है।' इसके साथ ही जरीना ने कहा कि कोई किसी पर रेप का आरोप तब कैसे लगा सकता है जबकि वो उसके साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहा हो।