Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhur Bhandarkar Revelas Dhurandhar Was Right Choice For Indian Panorama Opening Film IFFI

मधुर भंडारकर: IFFI में 'धुरंधर' को ओपनिंग फिल्म बनाने का क्यों हुआ फैसला? फिल्ममेकर ने बताई वजह

Sat, 21 Nov 2026 03:48 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

  • 'धुरंधर' को IFFI के इंडियन पैनोरमा सेक्शन की ओपनिंग फिल्म के लिए चुना गया है। 
  • IFFI के लिए चुने जाने के फैसले को फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने सही बताया है।
  • बता दें कि IFFI का 57वां संस्करण 28 नवंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन
Madhur Bhandarkar Revelas Dhurandhar Was Right Choice For Indian Panorama Opening Film IFFI
मधुर भंडारकर - फोटो : X

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की चर्चा हर तरफ हो रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि दर्शकों के बीच भी अपनी खास जगह बनाई है। अब फिल्म को लेकर मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने भी अपनी राय रखी है।
विज्ञापन


उन्होंने 'धुरंधर' को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के इंडियन पैनोरमा सेक्शन की ओपनिंग फिल्म चुने जाने के फैसले को सही बताया है। भंडारकर के मुताबिक, यह एक बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने बताया कि जूरी के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से इस फिल्म को ओपनिंग के लिए चुना था।
विज्ञापन
Trending Videos

Madhur Bhandarkar Revelas Dhurandhar Was Right Choice For Indian Panorama Opening Film IFFI
मधुर भंडारकर - फोटो : अमर उजाला
जूरी के सभी सदस्यों की थी सहमति
IFFI के 57वें संस्करण के पहले दिन मीडिया से बातचीत के दौरान मधुर भंडारकर ने कहा कि फिल्म को जिस तरह शूट और बनाया गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। यह एक लोकप्रिय और पूरी तरह कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म है। दर्शकों ने फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को भी पसंद किया है। वहीं, कलाकारों के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई है। उन्होंने रणवीर सिंह समेत फिल्म के सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को शानदार बताया।

भंडारकर ने कहा, 'मुझे लगा कि इस फिल्म को ओपनिंग फिल्म होना चाहिए। यह एक बड़ी फिल्म है और सभी ने इसे पसंद किया है। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं, जिन्होंने यह फिल्म दो-तीन बार देखी है। इसलिए मुझे लगा कि यह सही फिल्म है। इसी वजह से 'धुरंधर' को चुना गया।'
विज्ञापन

Madhur Bhandarkar Revelas Dhurandhar Was Right Choice For Indian Panorama Opening Film IFFI
धुरंधर - फोटो : एक्स
क्या है 'धुरंधर' की कहानी?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी 1999 में हुए IC-814 विमान अपहरण और 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म में खुफिया विभाग के प्रमुख अजय सान्याल एक गुप्त मिशन शुरू करते हैं। इसके तहत जसकीरत सिंह रंगी को कराची के आपराधिक नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है। वहां वह हमजा अली मजारी की पहचान के साथ अपना मिशन पूरा करने की कोशिश करता है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन

Madhur Bhandarkar Revelas Dhurandhar Was Right Choice For Indian Panorama Opening Film IFFI
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
कई वर्षों से IFFI से जुड़े हैं मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने IFFI के साथ अपने लंबे जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग भूमिकाओं में इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहे हैं। वह इसकी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य, जूरी चेयरपर्सन और एक फिल्ममेकर के तौर पर भी इससे जुड़े रहे हैं। उनकी फिल्मों 'पेज 3', 'कॉरपोरेट', 'चांदनी बार' और 'इंडिया लॉकडाउन' की स्क्रीनिंग भी इस फेस्टिवल में हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनना उनके लिए हमेशा खास रहा है। गोवा में आयोजित IFFI अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना चुका है। भंडारकर के मुताबिक, एक अच्छे फिल्म फेस्टिवल का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सिनेमा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

Madhur Bhandarkar Revelas Dhurandhar Was Right Choice For Indian Panorama Opening Film IFFI
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
नए फिल्ममेकर्स को मिलना चाहिए मौका
इंडियन पैनोरमा सेक्शन के लिए फिल्मों के चयन की प्रक्रिया पर बात करते हुए भंडारकर ने बताया कि जूरी ने बड़े बजट की फिल्मों से लेकर छोटे बजट और नए कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्मों तक, हर तरह के सिनेमा को देखा। इस दौरान नए कलाकारों और कम पहचाने जाने वाले चेहरों वाली फिल्मों पर भी ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि इंडियन पैनोरमा का मकसद भारतीय सिनेमा की विविधता को सामने लाना और नए फिल्ममेकर्स को एक ऐसा मंच देना है, जहां उनकी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिले। भंडारकर ने कहा कि वह अपने करियर में हमेशा कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्में बनाते आए हैं। ऐसे में उनका मानना है कि नए फिल्ममेकर्स को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि जूरी के लिए फिल्मों का चयन करना आसान नहीं था, क्योंकि पैनल ने अलग-अलग जॉनर और बजट की कई फिल्में देखीं। मधुर भंडारकर ने उम्मीद जताई कि दर्शक आने वाले दिनों में फेस्टिवल की फिल्मों और कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेंगे। IFFI का 57वां संस्करण 28 नवंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed