टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद कंगना रनौत का नाम खबरों से हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले के बाद जो आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ है वो हर दिन रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। हाल ही में आदित्य पंचोली ने कंगना पर नए आरोप मढ़े हैं।
{"_id":"59d4a3104f1c1b6e548b5a28","slug":"aditya-pancholi-and-rakesh-roshan-speaks-over-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना-ऋतिक विवाद में कूदे राकेश रोशन और आदित्य पंचोली, जड़े गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना-ऋतिक विवाद में कूदे राकेश रोशन और आदित्य पंचोली, जड़े गंभीर आरोप
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 04 Oct 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
kangana ranaut
टीवी चैनल ने ऋतिक रोशन की तरफ से दायर याचिका को सार्वजनिक कर दिया था। जिसके अनुसार कंगना ने काफी समय तक ऋतिक का पीछा किया था। ऋतिक ने कंगना के खिलाफ 29 पेज की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि है कंगना मुझे सेक्सुअल मेल करती थी।
kangana ranaut
इसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए ऋतिक को काफी बुरी भला कहा। उन्होंने ट्वीट किया, 'कंगना जैसी जवान, खूबसूरत, टेलेंटिड और अमीर लड़की को तुम जैसे अंकल का पीछे करने की कोई जरूरत नहीं है। हमेशा से तुम ही उसके पीछे थे, वो कभी तुम्हारे पीछे नहीं पड़ी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana
इसी मामले पर अब आदित्य पंचोली का कहना है कि कंगना अपनी बहन रंगोली का सोशल मीडिया अकाउंट इस्तेमाल कर रही हैं। रंगोली के इन ट्वीटस के बारे में बात करते हुए आदित्य बोले, 'पहले मेरे और कंगना के बीच कुछ मैसेज में बात होती थी और जब मैं उन मैसेज की भाषा को रंगोली के इन ट्वीट से मिलाकर देखता हूं तो, इन दोनों का स्टाइल और भाषा एक जैसी है।'
विज्ञापन
rakesh roshan
इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कंगना ही रंगोली का ट्विटर हैंडल इस्तेमाल कर रही हैं।' इसके साथ राकेश रोशन ने भी कंगना-ऋतिक के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।