{"_id":"6ac9e1bfb9c4135adf061b33","slug":"aditi-rao-hydari-in-bangkok-pose-in-pool-with-husband-siddharth-see-photos-2026-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री, पसंदीदा इंसान के साथ दिए पोज; नयनतारा को पसंद आईं फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री, पसंदीदा इंसान के साथ दिए पोज; नयनतारा को पसंद आईं फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:31 PM IST
सार
Aditi Rao Hydari Photos: अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ सैर पर निकली हैं। उन्होंने उनके साथ कई बेहतरीन पोज दिए हैं। इन्हें उनके फैंन पसंद कर रहे हैं।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। वह अपने पति सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। आज फिर उन्होंने अपने पति के साथ कई नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
अदिति राव हैदरी की पोस्ट में क्या है?
अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ बैंकॉक की सैर पर निकली हैं। यहां उन्होंने अपने पति के साथ कई शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने उनके साथ स्विमिंग पूल और सीढ़ियों पर पोज दिए हैं। दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया है।
सिद्धार्थ को लेकर लिखा कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति सिद्धार्थ को पसंदीदा इंसान बताते हुए कैप्शन में लिखा 'अपने पसंदीदा इंसान के साथ कुछ खास पल। तैराकी की और खाना खाया। यहां बहुत लाड प्यार मिला।' अभिनेत्री का यह कैप्शन दिखाता है कि वह अपने पति से कितना प्यार करती हैं।
नयनतारा को पसंद आई पोस्ट
अभिनेत्री की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं अभिनेत्री नयनतारा ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत अच्छे पोज हैं।' एक यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा कपल है।' एक और यूजर ने लिखा 'मैंने इससे पहले इतनी अच्छी अभिनेत्री नहीं देखी'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।