फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women T20 Challenge: शुरू होने जा रहा है वुमंस टी 20 चैलेंज, अभिनेत्री तापसी पन्नू बनीं इसकी प्रोमो फिल्म का मुख्य चेहरा

Sun, 22 May 2022 07:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 May 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Actress Taapsee Pannu is became a face of PROMO Film of WomensT20 Challenge you can watch here
तापसी पन्नू महिला टी20 के प्रोमो फिल्म का मुख्य चेहरा हैं - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी है। 'माय11सर्कल वुमंस टी20 चैलेंज' शुरू होने जा रहा है। इसमें दिग्गज महिला क्रिकेट खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इसकी प्रोमो फिल्म तैयार की गई है, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य चेहरा बनी हैं। प्रोमो फिल्म में वह महिला खिलाड़ियों के स्किल्स से रूबरू कराती नजर आ रही हैं।

Actress Taapsee Pannu is became a face of PROMO Film of WomensT20 Challenge you can watch here
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai

तापसी ने की खूब तारीफ
महिला क्रिकेटरों के खेल कौशल का जश्न मनाने और दर्शकों तक उसे पहुंचाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक नई प्रोमो फिल्म लॉन्च की है। यह प्रोमो फिल्म डिज्नी स्टार की इन-हाउस टीम द्वारा बनाई गई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य चेहरा बनकर नजर आ रही हैं। फिल्म के दौरान वह इस बात पर रोशनी डाल रही हैं कि महिला क्रिकेट किस तरह विश्व क्रिकेट में असाधारण क्षण पैदा कर रहा है। दर्शकों के लिए महिला टी20 चैलेंज देखना सामान्य होगा।
 

Actress Taapsee Pannu is became a face of PROMO Film of WomensT20 Challenge you can watch here
'वुमंस टी20' - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर किया गया साझा
इस प्रोमो फिल्म को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। प्रोमो में तापसी कहती नजर आ रही हैं, 'लड़कियों में है कुछ एक्स्ट्रा। एक्स्ट्रा जिद, एक्स्ट्रा फुर्ती जो कभी रुकती नहीं, एक्स्ट्रा हिम्मत जो कभी टूटती नहीं। एक्स्ट्रा यकीन जो कभी हार मानता नहीं। ये जो एक्स्ट्रा है न, यही इन्हें एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी बनाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Taapsee Pannu is became a face of PROMO Film of WomensT20 Challenge you can watch here
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media

इस चैनल पर देख सकेंगे टूर्नामेंट
बता दें कि वुमंस टी20 चैलेंज में देश की शीर्ष भारतीय महिला क्रिकेटर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज और तान्या भाटिया अपना खेल कौशल दिखाएंगी। भारतीय खिलाड़ियों के साथ इस टूर्नामेंट में सोफी एक्लेस्टोन, डिएंड्रा डॉटिन, लौरा वोलवार्ड जैसी दुनियाभर में मशहूर खिलाड़ी भी एक्शन में दिखाई देंगी। यह टूर्नामेंट 23 मई से 28 मई तक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार लाइव और एक्सक्ल्यूसिव होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed