{"_id":"6ab3b45941594840660d9914","slug":"hanuman-ansh-overseas-collection-movie-second-highest-grossing-film-2026-after-crosses-over-rs-33-cr-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: कम बजट की ‘हनुमान अंश’ का विदेशों में भी दबदबा, इतने करोड़ कमाकर बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: कम बजट की ‘हनुमान अंश’ का विदेशों में भी दबदबा, इतने करोड़ कमाकर बनाया नया रिकॉर्ड
Wed, 23 Sep 2026 04:44 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:44 PM IST
सार
Hanuman Ansh Overseas Collection: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ग्लोबल लेवल पर शानदार कमाई कर रही है। अब इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए जानते हैं वो रिकॉर्ड क्या है।
विज्ञापन
हनुमान अंश ने बनाया नया रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत में 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' कमाई के मामले में थमने का नाम नहीं ले रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने जब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करना शुरू कर दिया था, तब इसके मेकर्स ने फैसला किया कि वह बाबा के जन्मदिन पर यानी 11 सितंबर को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज करेंगे। अब रिलीज के 12 दिनों में ही इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन
बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' ने बनाया कौन सा रिकॉर्ड?
फिल्म 'हनुमान अंश' सिर्फ 12 दिनों में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में $3.5 मिलियन यानी लगभग 33.48 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई अपने नाम कर चुकी है। खास बात ये है कि इसी के साथ यह फिल्म साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओवरसीज ग्रॉसर बनकर सामने आई है।

हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कितना हुआ फिल्म का बिजनेस?
विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन इसलिए भी खास है, क्योंकि भारत में इसकी शुरुआत काफी छोटी थी। 'हनुमान अंश' ने भारत में पहले दिन करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आने वाले हफ्तों में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की भारत में नेट कमाई अब 280.93 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है, जबकि 47 दिनों में इसकी दुनिया भर की ग्रॉस कमाई 366.45 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
विदेशों की कमाई ने फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय रिलीज के पहले छह दिनों में ही फिल्म ने विदेशों में 20.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसमें से ओपनिंग वीकेंड में 14.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
नॉर्थ अमेरिका ने निभाई अहम भूमिका
नॉर्थ अमेरिका फिल्म के प्रमुख विदेशी बाजारों में से एक रहा है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ छह दिनों में नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान फिल्म ने 1.05 मिलियन डॉलर की कमाई की। इसके बाद यह 2026 में इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है।