फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने याद किए स्ट्रगल के दिन, रसोइया के साथ कमरा साझा करते थे अभिनेता

Sun, 22 May 2022 07:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 22 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
anek actor Ayushmann Khurrana reveals he shared room with his cook when he moved to Mumbai
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, वह न सिर्फ अपने शानदार अभिनय बल्कि गायकी के लिए भी पहचाने जाते हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए आयुष्मान को भी काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। फिलहाल इस समय आयुष्मान खुराना इस समय अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया जब वह पहली बार मुंबई आए थे।

anek actor Ayushmann Khurrana reveals he shared room with his cook when he moved to Mumbai
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना उन अभिनेताओं में से हैं, जो लीक से हटकर विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो वह अपने रसोइए को भी अपने साथ ले आए थे, क्योंकि वह खाने के बिना नहीं रह सकते थे। उस समय उनके पास रहने के लिए एक कमरा था और दोनों उसी में साथ में रहते थे।

anek actor Ayushmann Khurrana reveals he shared room with his cook when he moved to Mumbai
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

आयुष्मान खुराना ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा, 'जब मैं मुंबई आया तो रसोइया को साथ लाया था, हमारे पास एक कमरा था, जिसे हम साझा करते थे। क्योंकि मैं खाना नहीं बना सकता था और उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए मैंने कहा कि तुम मेरे कमरे में रहो क्योंकि मुझे एक खाना बनाने वाला चाहिए और इसलिए हम साथ रहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anek actor Ayushmann Khurrana reveals he shared room with his cook when he moved to Mumbai
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान ने इस दौरान बात करते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा कि कुछ साल के लिए उन्होंने दिल्ली में बतौर रेडियो जॉकी काम किया। शुरुआत में वह अपनी आंटी के यहां रहे और फिर इसके बाद वह मुंबई आ गए।

विज्ञापन
anek actor Ayushmann Khurrana reveals he shared room with his cook when he moved to Mumbai
'अनेक' में आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

बात करें फिल्म 'अनेक' की तो इसमें आयुष्मान एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आयुष्मान आगामी फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed