क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी है। 'माय11सर्कल वुमंस टी20 चैलेंज' शुरू होने जा रहा है। इसमें दिग्गज महिला क्रिकेट खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इसकी प्रोमो फिल्म तैयार की गई है, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य चेहरा बनी हैं। प्रोमो फिल्म में वह महिला खिलाड़ियों के स्किल्स से रूबरू कराती नजर आ रही हैं।
Women T20 Challenge: शुरू होने जा रहा है वुमंस टी 20 चैलेंज, अभिनेत्री तापसी पन्नू बनीं इसकी प्रोमो फिल्म का मुख्य चेहरा
तापसी ने की खूब तारीफ
महिला क्रिकेटरों के खेल कौशल का जश्न मनाने और दर्शकों तक उसे पहुंचाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक नई प्रोमो फिल्म लॉन्च की है। यह प्रोमो फिल्म डिज्नी स्टार की इन-हाउस टीम द्वारा बनाई गई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य चेहरा बनकर नजर आ रही हैं। फिल्म के दौरान वह इस बात पर रोशनी डाल रही हैं कि महिला क्रिकेट किस तरह विश्व क्रिकेट में असाधारण क्षण पैदा कर रहा है। दर्शकों के लिए महिला टी20 चैलेंज देखना सामान्य होगा।
ट्विटर पर किया गया साझा
🛑 being ordinary bcoz' with the stars showcasing their 🔝 skills, 𝐄𝐱𝐭𝐫𝐚𝐨𝐫𝐝𝐢𝐧𝐚𝐫𝐲 Ab Normal Hai! 😍
इस प्रोमो फिल्म को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। प्रोमो में तापसी कहती नजर आ रही हैं, 'लड़कियों में है कुछ एक्स्ट्रा। एक्स्ट्रा जिद, एक्स्ट्रा फुर्ती जो कभी रुकती नहीं, एक्स्ट्रा हिम्मत जो कभी टूटती नहीं। एक्स्ट्रा यकीन जो कभी हार मानता नहीं। ये जो एक्स्ट्रा है न, यही इन्हें एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी बनाता है।'
The exciting 🏏 action is back and you don't want to miss it.#My11CircleWT20Challenge | Starts May 23 | 7:30 PM Onwards | Star Sports Network & Disney+Hotstar pic.twitter.com/ZN2OCz9BYY
इस चैनल पर देख सकेंगे टूर्नामेंट
बता दें कि वुमंस टी20 चैलेंज में देश की शीर्ष भारतीय महिला क्रिकेटर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज और तान्या भाटिया अपना खेल कौशल दिखाएंगी। भारतीय खिलाड़ियों के साथ इस टूर्नामेंट में सोफी एक्लेस्टोन, डिएंड्रा डॉटिन, लौरा वोलवार्ड जैसी दुनियाभर में मशहूर खिलाड़ी भी एक्शन में दिखाई देंगी। यह टूर्नामेंट 23 मई से 28 मई तक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार लाइव और एक्सक्ल्यूसिव होगा।