बड़े पर्दे पर तरह-तरह के किरदार निभाने वाली शोमा आनंद का आज बर्थडे हैं। वह आज 60 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत इस बड़े एक्टर के साथ हुई थी लेकिन उनके एक फैसले ने उनकी जिंदगी में कहर ढा दिया..
भले ही आप शोमा को उनके नाम से ना जानते हो लेकिन उनकी तस्वीर सामने आते ही उनके सभी किरदार आपकी आंखों के सामने लगातार आ गए होंगे। बॉलीवुड और टीवी पर मां, बहन, चाची, बीवी के किरदारों में फिट बैठने वाली शोमा के करियर की शुरुआत टीवी से नहीं हुई थी। बता दें कि उनका करियर बतौर एक्ट्रेस शुरू हुआ था। 1976 में आई फिल्म बारूद में वे ऋषि कपूर के अपोजिट थीं।
लेकिन शोमा का करियर बुलंदियों तक नहीं पहुंच सका। क्योंकि उनके इस एक फैसले ने उन्हें बॉलीवुड होते हुए भी अलग पहचान नहीं दी। दरअसल, शोमा ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई।
शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी और इसके लिए उन्होंने टीवी पर आना शुरू किया जो कि उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। बता दें कि छोटे पर्दे पर उन्होंने टीवी सीरियल हम पांच से शुरुआत की और इस सीरियल से शोमा की किस्मत एक बार फिर चमक उठी।
घर-घर में इस सीरियल को पसंद किया जाने लगा और फिर उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया जहां उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने की शुरुआत होने लगी। बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने के बाद शोमा को कईं किरदार मिले। कभी वह बहन तो कभी बीवी का रोल करती नजर आईं। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि वह हर रोल में फिट बैठती हैं।