{"_id":"5bab2c11867a5501396849f0","slug":"actress-padma-lakshmi-open-about-her-sexual-assault-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस का किया था रेप, बोली- 'सोते समय इतनी तेज दर्द हुआ जैसे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस का किया था रेप, बोली- 'सोते समय इतनी तेज दर्द हुआ जैसे...'
जबसे MeToo कैंपेन शुरू हुआ है तबसे बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने ऊपर हुए यौन शोषण पर खुलकर बात करने लगी हैं । हाल ही में एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने आपबीती सुनाई । उनके इस खुलासे के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और आम लोगाें को झटका लगा है ।
2 of 6
पद्मा लक्ष्मी
पद्मा लक्ष्मी ने बताया कि पहले 7 साल की उम्र में एक रिश्तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। पद्मा ने कहा, 'मैंने जब ये बात अपनी मम्मी और सौतेले पिता को बताई तो उन्होंने मुझे कुछ सालों के लिए भारत भेज दिया था। फिर 16 साल की उम्र में मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने मेरा रेप किया था ।'
3 of 6
पद्मा लक्ष्मी
उन्होंने बताया, '16 की उम्र में मैं 23 साल के एक लड़के को डेट कर रही थी। कुछ महीने के रिलेशन के बाद उसने मेरा यौन शोषण किया । उस समय डेट रेप पर ज्यादा चर्चा नहीं होती थी ।' लक्ष्मी उस वक्त लॉस एंजेल्स के एक मॉल में पार्ट टाइम जॉब करती थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पद्मा लक्ष्मी
वो लड़का अक्सर वहां आया करता था और उनके साथ फ्लर्ट करता था । इसके बाद दोनों रिलेशन में आ गए । इसी दौरान उसने पद्मा को असॉल्ट किया। ये सब तब हुआ था जब वो सो रही थीं । पद्मा ने कहा, 'हम ऐसे समय इंटिमेट हुए जब वो जानता था कि मैं वर्जिन हूं ।'
विज्ञापन
5 of 6
पद्मा लक्ष्मी
- फोटो : gettyimages
उन्होंने कहा, 'तीन दशक पहले एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान मैं उसके साथ थी। मैं थकी हुई थी और उसी के अपार्टमेंट में सो गई । अगले दिन मुझे बहुत जोर का दर्द हुआ । ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरे जांघ के बीच में ब्लेड मारा हो। वो मेरे ऊपर था । मैंने उससे पूछा कि तुम क्या कर रहा है । उसने कहा कि ये दर्द बस थोड़ी देर के लिए होगा ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।