डांसर और सिंगर सपना चौधरी 28 साल की हो गई हैं। बिग बॉस के बाद से देश भर में छाईं सपना चौधरी आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लोकप्रियता को देखते हुए अब उन्होंने स्टेज शोज कम कर दिए हैं और फिल्मों व एल्बम में ज्यादा ध्यान दे रही हैं। लाखों दिलों पर राज करने वालीं सपना चौधरी ने अपना जन्मदिन परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ मनाया।
सपना चौधरी ने 28वें जन्मदिन पर किया सेलिब्रेशन, 'बिग बॉस' के इन 3 एक्स कंटेस्टेंट ने दी बधाई
सपना चौधरी ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट से बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने पार्टी में जमकर डांस किया। वायरल हो रहे वीडियो में सपना एक कमरे में जाती दिख रही हैं जहां चारों ओर गुब्बारे लगे हुए हैं। खुद को मिले इस तरह सरप्राइज से वो खुश हो जाती हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
सपना आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमें उनका जबरदस्त मेकओवर देखकर उनके फैंस हैरान हैं। इस तस्वीर में देसी अवतार छोड़ सपना ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस को उनकी ये मेकओवर वाली तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।