फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Nikita Rawal robbed of Rs 7 lakh at gunpoint in new delhi

बॉलीवुड: अभिनेत्री निकिता रावल के साथ हुई लूटपाट, बंदूक की नोक पर लूटे 7 लाख रुपये

Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
सार

अभिनेत्री निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए।

विज्ञापन
Actress Nikita Rawal robbed of Rs 7 lakh at gunpoint in new delhi
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था, इसलिए वे उन का चेहरा नहीं देख सकीं।

विज्ञापन

अलमारी में छिपकर बचाई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने उन्हें बताया कि नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर सात लाख रुपये लूट लिए। 31 वर्षीय निकिता बताती हैं कि उन्होंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। वह कहती हैं कि यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। मैं अभी भी इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं, क्योंकि अगर मैं लड़ती तो नहीं मैं मर जाती।”

विज्ञापन

Actress Nikita Rawal robbed of Rs 7 lakh at gunpoint in new delhi
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है निकिता रावल

मुंबई में रहने वालीं निकिता साल 2007 की फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' और 2009 की फिल्म 'द हीरो-अभिमन्यु' में नजर आ चुकीं हैं। इसके साथ ही वह अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

Actress Nikita Rawal robbed of Rs 7 lakh at gunpoint in new delhi
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया

एनजीओ चलाती हैं निकिता

एक्टिंग के साथ ही निकिता आस्था फाउंडेशन नामक एक एनजीओ भी चलाती हैं। तीन साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने नजरिये, गरीबी, लिंग भेदभाव और स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद भी की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed